संयुक्त कोयला भंडार के 1716.21 मिलियन टन होने की उम्मीद
वाणिज्यिक कोयला खादान नीलामी के तहत अभी तक 42 खदानों की नीलामी की गई
कोयला मंत्रालय ने 12 अक्टूबर, 2021 को सीएमएसपी अधिनियम के 13वें भाग तथा एमएमडीआर अधिनियम के भाग-3 के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी की शुरूआत की थी. ई-नीलामी के दौरान नीलामी के लिए कुल 10 कोयला खदान प्रस्तुत किए गए जिनमें से छह सीएमएसपी कोयला खदान थे तथा शेष चार एमएमडीआर कोयला खदान थे. सभी कोयला खदानों के विवरण निम्नलिखित है:-
नौ कोयला खदानों का पूरी तरह अन्वेषण हो चुका है तथा एक खदान कर आंशिक रूप से अन्वेषण हुआ है.
इन खदानों के लिए कुल भू-गर्भीय भंडार 1,716.211 मिलियन टन है.
इन कोयला खदानों के लिए संचयी पीआरसी 22.014 एमटीपीए हैं.


