BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कोयला उत्पादन को और बढ़ाने के लिए भूमि संबंधी मुद्दों के समाधान का आग्रह किया

by bnnbharat.com
January 7, 2022
in समाचार
कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कोयला उत्पादन को और बढ़ाने के लिए भूमि संबंधी मुद्दों के समाधान का आग्रह किया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री  प्रल्हाद जोशी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, छत्तीसगढ़ के भूमि संबंधी विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज हुई वर्चुअल बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि इस तरह के मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए तो छत्तीसगढ़ राज्य से कोयले के उत्पादन को और बढ़ाया जा सकता है.  जोशी ने मुख्यमंत्री से खनिज क्षेत्र में हाल ही में किए गए सुधारों के अनुरूप खनिज ब्लॉकों की नीलामी में तेजी लाने का भी अनुरोध किया है.

देश में कोयले की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अलग बैठक में केन्द्रीय कोयला मंत्री  जोशी ने प्रबंधन से आग्रह किया कि वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वे अपने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों को प्रेरित करें.  जोशी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 100 दिनों की कार्य योजना का पालन करने की सलाह  दी. साथ ही उन्होंने ताप विद्युत संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया. मंत्री महोदय ने सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने के महत्व को दोहराया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 14169 करोड़ रुपये की 336 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Next Post

Wander: एक तारा जिसमें धड़कन है, लेकिन नाड़ी स्पंदन और चुम्बकीय क्षेत्र नहीं

Next Post
Wander: एक तारा जिसमें धड़कन है, लेकिन नाड़ी स्पंदन और चुम्बकीय क्षेत्र नहीं

Wander: एक तारा जिसमें धड़कन है, लेकिन नाड़ी स्पंदन और चुम्बकीय क्षेत्र नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d