मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी कोरोना संक्रमितों को एक महीने तक विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा, यही नहीं कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने पर अधिकतम 21 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा. सरकार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या कंटेनमेंट जोन घोषित हुए इलाकों से आने वाले कर्मचारियों के लिए भी आकस्मिक अवकाश की व्यवस्था की गई है.

