BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली खेप आज सौंपी जाएगी

by bnnbharat.com
February 15, 2022
in बड़ी ख़बरें, समाचार
कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली खेप आज सौंपी जाएगी
Share on FacebookShare on Twitter

 

सरकार को कोर्बेवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी.इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के लिए नया टीका मिल जाएगा। अभी 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है।
बॉयोलॉजिकल ई द्वारा 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए विकसित इस कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक सरकार खरीद रही है। इनकी खरीदी का आर्डर अगस्त 2021 में दिया गया था।बॉयोलॉजिकल ई अपने टीके कोर्बेवैक्स की 25 करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। वह कुछ सप्ताहों में बचे डोज भी तैयार कर लेगी।हैदराबाद की कंपनी बॉयोलॉजिकल ई को इन टीकों की खरीदी के लिए सरकार ने पिछले साल 1500 करोड़ का अग्रिम भुगतान किया था.एक दिन पहले ही भारतीय दवा नियंत्रक (dgci) ने 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स टीके के आपात इस्तेमाल की इजाजत दी है.उम्मीद है कि dgci इसे अंतिम मंजूरी भी जल्द दे देगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोर्बेवैक्स का मूल्य संभवत: 145 रुपये रहेगा.इसमें कर शामिल नहीं है.

पिछले साल दिसंबर में डीजीसीआई ने वयस्कों के लिए कोर्बेवैक्स के सीमित आपात इस्तेमाल की इजाजत दी थी, लेकिन इस टीके को अभी मौजूदा टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। टीके की खेप मिलने के बाद 12 से 18 साल तक के बच्चों को यह वैक्सीन लगाने का फैसला कर सकती है.

*आरबीडी प्रोटीन आधारित वैक्सीन*
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह वैक्सीन भारत की पहली आरबीडी प्रोटीन आधारित कोविड-19 वैक्सीन है। यह भारत बॉयोटेक की कोवाक्सिन के बाद दूसरी वैक्सीन है, जिसे 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लगाया जाएगा.
*क्या है कोर्बेवैक्स टीके की खासियत?*
कोर्बेवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के जरिए लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। कोर्बेवैक्स 0.5 मिलीलीटर (एकल खुराक) और 5 मिलीलीटर (दस खुराक) की शीशी में उपलब्ध है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर संरक्षित किया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इल्कर आयसी होंगे एयर इंडिया के सीइओ व एमडी

Next Post

तेज प्रताप यादव ने Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की

Next Post
तेज प्रताप यादव ने Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की

तेज प्रताप यादव ने Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d