कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिला के लिए अप्रैल में प्रक्रिया शुरू होंगे. दाखिला के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होगा. एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. अप्रैल में प्रवेश परीक्षा संचालित करने की योजना है. यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से तय 2016 की नियमावली के आधार पर होगी. प्रवेश परीक्षा मई में करने की तैयारी की जा रही है. परीक्षा को लेकर फॉर्मेट तैयार करने के लिए सोशल साइंस की डीन डॉ. आशा कुमार के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है. टीम को विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागों ने शोध के लिए रिक्त सीटों का ब्योरा भी टीम को उपलब्ध करा दिया है. परीक्षा ओएमआर शीट पर लेने का निर्णय लिया गया है. इसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे. परीक्षा आफलाइन होगी. केयू के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणि ने बताया कि कमेटी गठित कर प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी अंतिम चरण में है. इसे लेकर जल्द अधिसूचना जारी हो जाएगी.

