कोल्हान विश्वविद्यालय ने नये सत्र में स्नातक में एडमिशन के लिए एक नोटीफिकेसन जारी किया है. इसके अंतर्गत झारखण्ड राज्य से बाहर किसी राज्य या बोर्ड से अन्तर इंटर पास करने वाले को एडमिशन के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा. जिस छात्र ने इंटर की परीक्षा JAC झारखण्ड अधिविद परिषद् से पास की है उसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 250 रुपये रखा गया है जबकि किसी दूसरे राज्य या बोर्ड से इंटर करने वाले छात्रों को यहां यूजी में पंजीयन शुल्क लगभग दुगना 450 रुपये जमा देना होगा, 18 फरवरी से यूजी के नए सत्र के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। छात्र 28 फरवरी तक पंजीयन करा सकेंगे। इसके बाद कॉलेजों के स्तर पर पंजीयन की प्रक्रिया तीन मार्च से शुरू होगी जो 10 मार्च तक चलेगी। विवि की ओर से इस बार माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करने को लेकर कुछ राहत छात्रों को दी गई है। कहा गया है कि जिन छात्रों का माइग्रेशन खो गया है, वे लोग उसके खोने की एफआईआर कॉपी जमा कर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
हालांकि, रजिस्ट्रेशन से पहले कॉलेजों को विवि की ओर से हिदायत दी गई है कि वे ठीक से जांच के बाद ही छात्रों का रजिस्ट्रेशन करें। कॉलेजों को छात्रों की अंडरटेकिंग लेनी होगी और प्राचार्य को छात्रों के लिए शपथपत्र देना होगा।

