कोविड रोधी टीकाकरण की पिछले एक महीने की वीकली रिपोर्ट देने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी DDC को देंगे.इस समबन्ध में राँची के उपायुक्त छवि रंजन ने DDC को आवश्यक निर्देश दिए. कहा कि सभी बीडीओ को कितना लक्ष्य दिया गया था और उन्होंने कितना प्राप्त किया, रिपोर्ट के माध्यम से बताएं. उन्होंने 15 प्लस, 18 प्लस और प्रिकॉशनरी डोज़ दिए जाने के कार्य की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने सोमवार को जिलास्तरीय कोविड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. कोरोना टीकाकरण की समीक्षा के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की गयी, जबकि औसत से कम प्रदर्शन करने वाले बीडीओ को उपायुक्त ने कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जल्द से जल्द प्रदर्शन सुधारें, नहीं तो वेतन रोका जाएगा.
रांची जिले में कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रखंड के बीडीओ की उपायुक्त ने प्रशंसा की, जबकि औसत से कम प्रदर्शन करने वाले बीडीओ को उपायुक्त ने कड़ी चेतावनी दी. बेड़ो, लापुंग, मांडर, तमाड़, कांके, रातू और सोनाहातू के बीडीओ और एमओआईसी को उपायुक्त ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जल्द से जल्द प्रदर्शन में सुधार करें नहीं तो वेतन रोक दिया जाएगा और विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.
उपायुक्त छवि रंजन ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में रांची के उपविकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एमओआईसी एवं पीएमयू सदस्य उपस्थित थे

