BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वाड की मीटिंग 12 मार्च को, कोरोना वैक्सीन पर बनेगा प्लान

by bnnbharat.com
March 10, 2021
in समाचार
क्वाड की मीटिंग 12 मार्च को, कोरोना वैक्सीन पर बनेगा प्लान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को क्वाड नेताओं की पहली वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन और जापान के उनके समकक्ष योशिहिदे सुगा भी शामिल होंगे. बता दें कि क्वाड फ्रेमवर्क के नेताओं की ये पहली मीटिंग है. माना जा रहा है कि क्वाड की पहली वर्चुअल मीटिंग में चारों नेता क्षेत्रीय के साथ वैश्विक मुद्दों पर अपने साझा हितों की चर्चा कर सकते हैं और सहयोग के लिए व्यावहारिक क्षेत्रों पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें मुक्त और समावेशी हिंद प्रशांत क्षेत्र भी शामिल है. समिट के जरिए चारों नेताओं को वर्तमान चुनौतियों पर भी बात करने का मौका मिलेगा, जिसमें निर्बाध आपूर्ति, इमर्जिंग और महत्वपूर्ण तकनीक के साथ मैरिटाइम सुरक्षा और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दे शामिल हैं.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक क्वाड नेता कोरोना वायरस महामारी की चुनौती से निपटने के वर्तमान प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे और हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित, सस्ते और समान रूप से वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए साझे रूप से सहयोग पर भी विचार कर सकते हैं.  इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से टेलीफोन पर बात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के साथ क्वाड फ्रेमवर्क के तहत हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.

दोनों नेताओं ने पिछले कुछ वर्षों में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के विकास में दोनों देशों के प्रयासों की तारीफ करते हुए सकारात्मक रूप से संतोष जताया. पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत और जापान के रिश्ते आपसी विश्वास और साझा मूल्यों की बुनियाद पर आगे बढ़ रहे हैं. सुगा के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री सुगा योशिहिदे के साथ भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के विकास पर काफी महत्वपूर्ण बातचीत हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव आयोग ने DGP का किया तबादला, नीरज नयन संभालेंगे जिम्मेदारी

Next Post

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन चुनाव, जुफर फारूकी ने चौथी बार मारी बाजी

Next Post
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन चुनाव, जुफर फारूकी ने चौथी बार मारी बाजी

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन चुनाव, जुफर फारूकी ने चौथी बार मारी बाजी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d