किस्को(लोहरदगा):-जिले के किस्को प्रखंड के जोबान थाना क्षेत्र अंतर्गत रिचूघुटा से बॉक्साइट अनलोडिंग कर पाखर जाने के क्रम में मसुरियाखाड़ के समीप में आज गुरुवार को ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. बताया जा रहा है कि घटना में दो लोग घायल हुए है. जिसे इलाज के लिए ले जाया गया है. ट्रक वाहन रिचूघुटा का बताया जा रहा है. जिसका नम्बर Jh07E4286 है। इस घटना में ट्रक को भी क्षति पहुंची है. गौरतलब हो कि बीते कुछ दिनों से लगातार पाखर रिचघुटा मुख्य सड़क में घटना घटित हो रही है.

