रांची. न्यू नेपाली कॉलोनी बास्को नगर लटमा हटिया निवासी बबलू राम (34) के खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख तीन हजार रुपए की निकासी कर ली. इस संबंध में बबलू राम ने थाना में 19 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे 15 अप्रैल की सुबह 9.13 बजे तुपुदाना चौक के पास एटीएम से पैसे निकालने गए. एटीएम में कार्ड डाला तो पैसे नहीं निकले और उनका कार्ड मशीन में फंसा रह गया वे कार्ड नहीं निकाल सके. फिर उनको मैसेज आया कि खाते से एक लाख तीन हजार की निकासी हो गई है. फिर उन्होंने थाने में जाकर इसकी सूचना दी और प्राथमिकी दर्ज कराया.

