BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खादगढ़ा बस स्टैंड में दूसरे राज्यों के 5 बसों को किया गया जब्त

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
खादगढ़ा बस स्टैंड में दूसरे राज्यों के 5 बसों को किया गया जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बिहार व बंगाल में बड़े पैमाने पर बसों से झारखंड आने के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है, जिस पर झारखंड सरकार ने आपत्ति दर्ज कराई है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड में बसों के संचालन की अनुमति नहीं मिलेगी.

झारखंड में अंतरराज्यीय परिवहन की अनुमति अभी नहीं दी गई है. यहां तक कि प्राइवेट वाहनों को भी झारखंड आने के लिए ई-पास आवश्यक होगा. दूसरी ओर, पहले से ही झारखंड के वाहनों को एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए भी ई-पास की आवश्यकता होगी.

बिहार में इंटर स्टेट बसों के परिचालन की अनुमति के साथ ही झारखंड आने के लिए सैकड़ों की संख्या में बसों की बुकिंग शुरू हो गई.

बंगाल और बिहार से बसें पहुंच भी गईं. बुधवार को रांची में ऐसी पांच बसों को जब्त भी किया गया है. परिवहन सचिव के. रवि कुमार ने बिहार सरकार के परिवहन सचिव को पत्र लिखकर बताया कि झारखंड में बिहार की बसें नहीं चल पाएंगी.

उन्हें बता दिया गया है कि बसों को झारखंड नहीं आने दिया जाएगा. अगर किसी बस को झारखंड आना है तो उसे पास बनवाना होगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

केवल टैक्सियों को छूट

दूसरी ओर, परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव रविशंकर विद्यार्थी ने बताया कि राज्य में अंतर जिला परिवहन की अनुमति भी नहीं मिली है. ऐसे में प्राइवेट वाहनों को एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए अनुमति जरूरी होगी.

ई-पास के साथ ही लोग जिलों की सीमा पार कर सकेंगे. सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को कहा गया है कि वे ऐसे वाहनों की जांच करेंगे जो बिना अनुमति के एक जिले से दूसरे जिले में जा रहे हैं.

अनलॉक-1 के शुरू होते ही कुछ इलाकों से सूचना आ रही थी कि वाहनों के परिवहन को पूरी तरह छूट मिल गई है. ऐसा सिर्फ टैक्सियों के साथ है जिसपर बाहर से पहुंचने वाले यात्री अपने घर तक जा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

परिवहन विभाग की टीम ने की छापेमारी

Next Post

आये अलग-अलग, विदा होंगे साथ-साथ

Next Post
आये अलग-अलग, विदा होंगे साथ-साथ

आये अलग-अलग, विदा होंगे साथ-साथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d