रूस ने खारकीव में एक परमाणु अनुसंधान केंद्र पर फिर से गोलाबारी की है. यूक्रेन यूक्रेन में परमाणु केंद्रों पर नजर रखने वाली संस्था ‘स्टेट न्यूक्लियर रेग्युलेटरी इंस्पेक्टोरेट’ ने कहा कि ‘खारकीव इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी’ में न्यूट्रॉन स्रोत प्रायोगिक सुविधा केंद्र में शनिवार को आग लग गई थी. युद्ध के चलते इसमें हुए नुकसान का अनुमान लगाने में भी मुश्किल हो रही है.

