रूस ने शुक्रवार को खारकीव पर अपने हमलों को और तेज कर दिया है। हालत ये है कि रात भर खारकीव पर रूसी सेना ने भीषण गोलाबारी की। खारकीव के पूर्वी इलाके में रूस ने बमबारी की है। आरोप है कि रूसी सेना ने इस दौरान कुछ शहरों में फास्फोरस बमों से भी हमला किया, जो कि रासायनिक हथियारों का ही एक रूप हैं। धमाकों की आवाजें लगातार पूरे खारकीव में गूंजती रही हैं.
