झारखण्ड के प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों के लिए बड़ी खुश खबरी है. झारखंड प्लस टू विद्यालय शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी नियुक्ति व सेवा शर्त (संशोधन) नियमावली 2022 में में शिक्षकों की सेवा काल का पुरस्कार दिया है. वैसे शिक्षक जिनकी सेवा के 12 साल पुरे हो गये है उन्हें वरीय वेतनमान मिलेगा. संशोधित नियमावली के अनुसार प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों को 12 साल की सेवा पूरी होने पर वरीय वेतनमान के रूप में अब 15,600-39,100 रुपये का वेतनमान और 5400 ग्रेड पे मिलेगा. वर्तमान में उन्हें 9300-34,800 का वेतनमान और 4800 का ग्रेड पे मिलता है. 12 साल की सेवा पूरी होने के बाद वरीय वेतनमान के रूप में सीधे वेतनमान में भी बढ़ोतरी हो सकेगी. वहीं, हाई स्कूलों के शिक्षकों की बात करें तो वरीय वेतनमान में उनके वेतनमान 9300-34,800 में कोई बदलाव नहीं होगा. वरीय वेतनमान में ग्रेड पे 4800 और 24 साल की सेवा पर मिलने वाले प्रवरण वेतनमान में 5400 का ग्रेड पे मिलेगा.

