BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी उपायुक्त ने पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु बीडीओ को दिए निर्देश, कहा- सभी प्रखंड में बनाये 10-10 बोरीबांध

by bnnbharat.com
March 26, 2022
in समाचार
खूंटी उपायुक्त ने पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु बीडीओ को दिए निर्देश, कहा- सभी प्रखंड में बनाये 10-10 बोरीबांध
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी उपायुक्त ने जिला के सम्बंधित बीडीओ को जल संरक्षण के लिए प्रत्येक प्रखंड में 10-10 बोरीबांध बनाने का निर्देश दिया है. समाहारणालय सभागार में हुई जिला समन्वय समिति (विकास) की बैठक् में उपायुक्त ने कहा कि उचित स्थल का चयन कर मनरेगा एवं श्रमदान से 10-10 बोरीबांध बनाये जाएंगे. उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में उचित पहल करने हेतु दिशा-निर्देश दिए. संभावित गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने टैंकर की आवश्यकता हेतु सूची भी मंगवाया. उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या का ससमय निराकरण किया जाना आवश्यक है. बीडीओ को कहा कि चापानल मरम्मत एवं मेंटेनेंस से सम्बंधित समस्याओं की उचित रिपोर्ट व डेटा संकलन करने के साथ समस्याओं का समय से निराकरण सुनिश्चित करने की भी बात कही.

पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने डीसी को बताया है कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक जिले के हरेक घरों में टेप नल के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की योजना है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-2022 के अंतर्गत टेप नल के द्वारा पानी उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है. साथ ही सिंगल विलेज स्कीम व मल्टी विलेज स्कीम के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा कर उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गए. जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक जन सहभागिता जरूरी है. आगे उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर रूप से किया जाय ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके. उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव, पंचायत, टोला स्तर पर लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जो बाइडन यूक्रेन के रक्षा और विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात

Next Post

फ़िल्म RRR:- पहले दिन कमाये इतने करोड़

Next Post
RRR फिल्म पूरी दुनिया मे करीब 10 हजार स्क्रीन्स पर हुई रिलीज़

फ़िल्म RRR:- पहले दिन कमाये इतने करोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d