नई दिल्ली.मार्शल आर्ट खिलाड़ी अमित मोदक ने दिल्ली में भोजपुरी फिल्म के अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात की एवं युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने की बात कही. साथ ही अमित मोदक के द्वारा झारखण्ड में हिंदुस्तान स्काउट व गाइड के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी .हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन द ग्रेट खली ने अमित मोदक को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को देखते हुए सम्मानित भी किया . सांसद ने अमित के द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंशा की और आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया. अमित मोदक ने भोजपुरी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की जिसे लेकर सांसद ने भोजपुरी का नाम बढ़ाने की भी बात कही.

