बोकारो. गुप्त सूचना के आधार पर माराफारी पुलिस और बालीडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर खड़ी कार से देशी पिस्टल व बम बनाने का सामान बरामद किया. एनएच किनारे सिवनडीह के पास खड़ी गाड़ी संख्या jh09ac-1693 से किया बरामद, मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी मकदूमपुर निवासी जमीन कारोबारी असलम की बताई जा रही है, पुलिस मौके से गाड़ी, देशी कट्टा व बम बनाने का सामान अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई. घटना माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह की.

