पहला वीकेंड खत्म होने तक फिल्म ने 39.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इससे पहले फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली थी, जिसके बाद ट्रेड एक्सपर्ट का कहना था कि फिल्म पहले हफ्ते के बाद लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी.ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रविवार को गंगूबाई काठियावाड़ी ने रविवार को 15.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को मुंबई, दिल्ली, ठाणे, पुण, गुजरात और दक्षिण भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रविवार को 10.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. शनिवार को 13.32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ऐसे में पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई 39.12 करोड़ रुपए हो गई है.
