धनबाद गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू हो चुकी है. इसको लेकर उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में बैठक की. , गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोल्फ ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक, शिक्षा विभाग, जिला जनसंपर्क कार्यालय, समाज कल्याण, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), स्वास्थ्य विभाग, टाटा स्टील, उत्पाद विभाग, वन एवं मत्स्य, पुलिस तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी. सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर झांकियां निकालने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. मौके पर निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद अनीस, जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती प्रबला खेस सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

