राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अलवर गैंगरेप मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का फैसला किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है. राज्य सरकार इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी.
बैठक से पहले सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्य सरकार अलवर जिले में मानसिक रूप से एक कमजोर किशोरी के बदहाल एवं घायल अवस्था में मिलने के विषय की पीड़िता के परिजनों की इच्छा के मुताबिक, शहर के बाहर के एक पुलिस अधिकारी, अपराध शाखा, एसओजी या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसी किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार है.

