गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में मंगलवार को नागफेनी मुरगू मोड़ के समीप एक होटल से छापामारी कर होटल संचालक नवीन कुमार साहू और उसके पिता दुर्गा साहू को गिरफ्तार करते हुए 32 पुड़िया गांजा जप्त किया है थाना प्रभारी अजय लिंडा ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि नागफेनी मुरगू नदी के पास एक होटल में नशीली पदार्थ गांजा की बिक्री हो रही है इसकी जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारी गुमला को दी गई गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में होटल में छापामारी की गई है जिसमें पुत्र पिता को एक साथ गिरफ्तार किया गया वही गिरफ्तार आरोपी अपना अपना अपराध स्वीकार किया वही दोनों गिरफ्तार आरोपी को सिसई पुलिस ने गुमला जेल भेज दिया.

