बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने गाजीपुर में जन सभा को सम्बोधित किया. कहा कि पांच चरणों में बीजेपी परचम लहरा चुकी है. आपका एक एक वोट उन घोर परिवार वादियों को करारा जवाब देगा. दंगों में खुली जीप पर घूमने वाले योगी सरकार में घुटनों पर आ गए हैं. गाजीपुर का विकास सरकार की प्राथमिकता थी और इसे करके रहेंगे. इस दौरान PM मोदी ने गाजीपुर से जुड़े विकास कार्यों को गिनवाया और गाजीपुर की जनता के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता दुहरायी. गाजीपुर को काशी से जोड़ने के लिए हाईवे का निर्माण कराया है. गाजीपुर को बलिया और आजमगढ़ और बक्सर से जोड़ने का ऐसा ही काम चल रहा है. महलों में जीने और गाड़ियों में घूमने वाले गरीब का दर्द नहीं समझ सकते. जिनको चूल्हे के धुएं से तकलीफ होती है उनका दर्द नहीं समझ आता. गाजीपुर में उज्ज्वला का गैस कनेक्शन दिया.परिवारवादियों को माताओं बहनों की पीड़ा समझ नहीं आई. इस पीड़ा को दूर करने का काम सरकार ने किया. यह असंवेदनशील लोग हैं. यह असहायों के पेंशन का पैसा खा जाते थे.
हमने गाजीपुर के सवा दो लाख से अधिक गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत का सुरक्षा चक्र दिया है. लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए पूर्वांचल में मेडिकल कालेजों की संख्या बढ़ाई है. पिछले दो साथ से भाजपा की डबल इंजन सरकार यूपी के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है.
मंच पर पीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरजंन और संजीव बालियान भी सभा को संबोधित किया.

