पलामू.गिट्टी लोड हाइवा ने सड़क किनारे लगे रेलिंग व दुकान के आगे लगे करकट को तोड़ते हुए आगे जा निकला, हाइवा ने दुकान के जेनरेटर ,लोहा का ग्रील, ट्रैक्टर का केजव्हील को रौंद दिया, घटना आज सुबह लगभग 4:30 की बतायी जा रही है, जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची , घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर रोड के नहर मोड़ के समीप की है.

