BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरिडीह, धनबाद और देवघर में बनेगा रिंग रोड, दुमका जिले में शुरू होगी पाइपलाइन सिंचाई योजना

by bnnbharat.com
March 3, 2021
in समाचार
गिरिडीह, धनबाद और देवघर में बनेगा रिंग रोड, दुमका जिले में शुरू होगी पाइपलाइन सिंचाई योजना
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः वितीय वर्ष 2021-22 के लिए 91,270 करोड़ रुपए के बजट में उत्तरी छोटानागपुर और संथाल प्रमंडल पर भी सरकार ने ध्यान देने की कोशिश की. बजट में गिरिडीह, धनबाद और देवघर में रिंग रोड बनाने की योजना को जगह दी गई. साथ ही दुमका जिले में पाइपलाइन सिंचाई योजना शुरू की जाएगी.झारखंड मिल्क फेडरेशन की मदद से जमशेदपुर में डेयरी प्लांट लगाया जाएगा. इसके साथ ही गिरीडीह में भी नए डेयरी प्लांट और रांची में मिल्क प्रोडक्ट उत्पादन प्लांट लगाने की योजना है. इससे किसानों के साथ लोगों को भी फायदा होगा. साथ राज्य के सभी जिलों में किसान सर्विस सेंटर खोले जाएंगे.
बजट की खास बातें
• दुमका जिले में भूमिगत मेगथिया पाइपलाइन सिंचाई योजना आरंभ की जाएगी. कृषकों के सामाजिक और आर्थिक होने में मदद मिलेगा.
• 213 आहर, तालाब की मरम्मति और सिंचाई योजनाओं को प्रस्तावित किया जाएगा.
• गो मुक्ति धाम की स्थापना: नई योजना के तहत प्रत्यके प्रमंडल में एक-एक गो मुक्ति धाम स्थापित करने का प्रस्ताव है. ताकि मृत्यु प्राप्त गो के शरीर का पवित्र तरीके से निष्पादन कराया जा सके.
• वर्ष 2021-22 में 2 हजार किलोमीटर पीएमजीएसवाई की सड़क और 250 पुलों का निर्माण होगा.
• जोड़ा बैल वितरण की योजना के तहत राज्य के प्रक्षेत्रों और अन्य गोपालकों द्वारा प्राप्त नर बाछाओ को बैल के रूप में तैयार किया जाएगा. इन बैलों को राज्य के सुदूरवत्र्ती क्षेत्र में कार्यरत किसानों को वितरित किया जाएगा. ताकि किसानों को कम लागत में खेती कार्य में सहयोग मिल सके और अधिक मुनाफा हो.
• झारखंड राज्य में गरीब ग्रामीणों और आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, साहेबगंज और गोड्‌डा के कुल 24 Non CFT प्रखंडों में MOU कर कार्य शुरू किया जा रहा है.
• मजदूरों के विदेश प्रवास के दौरान मौत होने पर परिजनों को 5 लाख रुपए मिलेंगे.
• राज्य के पर्यटन स्थलों को बेहतर सड़कों से जोड़ा जाएगा. ताकि लोगों का आवागमन यहां ज्यादा हो सके.
• 2021-22 में गुरुजी किचन योजना की शुरुआत होगी.
• शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल धनबाद, MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल जमशेदपुर और राज्य के प्रमंडलीय मुख्यालय में स्थित जिला अस्पतालों के साथ साहेबगंज जिला अस्पताल को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध कराते हुए अत्याधुनिक मशीन-उपकरण, साज-सामानों से युक्त कर संचालित किए जाने की योजना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 साल की उम्र में तेजाब से हमले ने प्रमोदिनी की छीन ली थीं आंखें, अब जीवनसाथी की नजरों से देखेंगीं दुनिया

Next Post

पाकिस्तान की सिंध विधानसभा में मारपीट, जान बचा कर भागे विधायक

Next Post
पाकिस्तान की सिंध विधानसभा में मारपीट, जान बचा कर भागे  विधायक

पाकिस्तान की सिंध विधानसभा में मारपीट, जान बचा कर भागे विधायक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d