BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरिडीह में मॉब लिंचिंग, दहशत में परिवार, सोहराय के दिन ग्राम प्रधान के सामने गुई घटना

by bnnbharat.com
January 23, 2022
in गिरिडीह, झारखंड, बड़ी ख़बरें, समाचार
गिरिडीह में मॉब लिंचिंग, दहशत में परिवार, सोहराय के दिन ग्राम प्रधान के सामने गुई घटना
Share on FacebookShare on Twitter

Giridih: गिरिडीह के तीसरी थाना इलाके के सालडीहा गांव में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है. उन्मादी लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी जिसमें ग्राम प्रधान भी शामिल था। घटना सोहराई त्योहार यानी 11 जनवरी के बताई जा रही है जब नाच गान की शोर में युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जय मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई करने की बात कह रही है।

मृतक की पत्नी शीला मरांडी ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से ग्राम प्रधान संजू और मुर्मू ने उसके परिवार के बहिष्कार की घोषणा कर दी थी। गांव के अन्य परिवारों ने इसके लिए ग्राम प्रधान पर दबाव बनाया था। शीला मरांडी का पूरा परिवार गांव से कटा हुआ था। इस बात को लेकर पहले से तनाव की स्थिति चल रही थी।

11 जनवरी को सोहराय की रात गांव के कुछ लोग जय मुर्मू को घसीटते हुए ग्राम प्रधान के घर ले गए। वहां उसे बंधक बनाया गया और जमकर पिटाई की गई। इसी दौरान जय मुर्मू को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। शीला मरांडी इतनी दहशत में है कि वह आरोपियों का नाम भी नहीं बता रही है। जय मुर्मू को अधमरा करके उसे घर के सामने फेंक दिया गया और घर में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। इसकी जानकारी पूर्व विधायक राजकुमार यादव को लग गई और और विधायक ने मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने ही तीसरी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पूर्व विधायक ने कहा है कि यह मॉब लिंचिंग की शर्मनाक घटना है। झारखंड में मॉब लिंचिंग के कड़े कानून की कोई कदर नहीं हो रही है। इस मामले में सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग पर विधायक ने की है

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का इतिहास: 23 जनवरी का इतिहास, जानिए आज का दिन क्यों है खास

Next Post

मधुपुर: चाकू की नोंक पर बच्चे को रख विवाहिता से गेंगरेप, विडियो बना दी वायरल करने की धमकी

Next Post
मधुपुर: चाकू की नोंक पर बच्चे को रख विवाहिता से गेंगरेप, विडियो बना दी वायरल करने की धमकी

मधुपुर: चाकू की नोंक पर बच्चे को रख विवाहिता से गेंगरेप, विडियो बना दी वायरल करने की धमकी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d