BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरिडीह: सुलह समझौता कर पत्नी को लाया घर, एक दिन बाद शराब के नशे में कर दी निर्मम हत्या

by bnnbharat.com
February 5, 2022
in समाचार
गिरिडीह: सुलह समझौता कर पत्नी को लाया घर, एक दिन बाद शराब के नशे में कर दी निर्मम हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह निमियाघाट केरांगामाटी में एक शराबी पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. पहले अपनी पत्नी की पत्थर और कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या के बाद खुद को खत्म कर लेने के लिए रेल की पटरी पर लेट गया। उसके उपर से ट्रेन गुजर गयी। लेकिन, वह जिन्दा बच गया। पुलिस ने आरोपी शराबी डालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। मायकेवालों का बेटी का शव देख रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन शव देख बिलख बिलख कर रो रहा था। मौके पर मृतका के पिता डुमरी थाना क्षेत्र के बेरगी निवासी टुपलाल यादव ने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी के साथ शराब के नशे में हमेशा झगड़ा और मारपीट करता था। इसी वजह से उसकी पुत्री अपने बेटे अर्जुन के साथ मायके में रहती थी। उसकी पुत्री ग्यारह माह से मायके में ही थी। बुधवार को डालेश्वर गांव के दो लोगों के साथ बेरगी आया था और भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट नहीं करने की बात कह पत्नी को अपना घर ले गया था।

 

घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब शुक्रवार को एक शख्स को लोगों ने ट्रेन की पटरी पर लेटे हुए देखा। वह आत्महत्या की नीयत से पटरी पर सोया था। स्थानीय लोग जबतक उसे पटरी से हटाते तबतक उपर से ट्रेन गुजर गयी। बीच में सोने के कारण ट्रेन ऊपर से गुजर गयी। लेकिन वह बच गया। स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो उसकी पहचान डालेश्वर यादव के रूप में हुई। पूछने पर उसने बताया कि वह आत्महत्या करने आया था।  उसे वहां से उठाकर लाया गांव में लाया गया। लोगों द्वारा समझाने के बाद वह चला गया। इसके कुछ देर बाद वह शराब पीकर नशे में लोगों को अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कही।

डालेश्वर की बात की जांच के लिए ग्रामीण घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। महिलाएं घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसी तो उसकी पत्नी को मृत पाया। पत्नी यशोदा देवी, 35 वर्ष की पत्थर और कुल्हाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो, एसआई विकेश मेहरा, एएसआई अशोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने मौके से ही मृतका के पति डालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों में साहित्यिक रूचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए पलामू एसपी की अनोखी पहल, कराया कविता पाठ प्रतियोगिता, सरस्वती विद्या मंदिर मेदिनीनगर की अर्पिता हुई प्रथम

Next Post

मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा ने कहा- यादव नेताजी ने मुझे समझाया परिवार अपनी जगह है और राष्ट्रवाद अपनी जगह

Next Post
मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा ने कहा- यादव नेताजी ने मुझे समझाया परिवार अपनी जगह है और राष्ट्रवाद अपनी जगह

मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा ने कहा- यादव नेताजी ने मुझे समझाया परिवार अपनी जगह है और राष्ट्रवाद अपनी जगह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d