लोकप्रिय गीतकार माया गोविंद का गुरुवार सुबह अपने आवास पर निधन हो गया.फिल्म ‘दलाल’ के गाने ‘गुटुर गुटुर’ को लेकर अरसे तक विवादों में घिरी रहीं माया गोविंद ने 82 साल की उम्र में अपने बेटे अजय की गोद में अंतिम सांस ली. बता दें माया गोविंद जानी मानी लेखिका हैं. जिन्होंने 80 के दशक में तमाम टीवी सीरियल और फिल्म इंडस्ट्री में 350 से भी ज्यादा फिल्मों और म्यूजक एलब्म के गाने लिखे हैं.

