गुजरात में गुजरात कांग्रेस का त्रिदिवसीय चिंतन शिविर चल रहा है. चिंतन शिविर का मुख्या उद्देश्य इस साल दिसंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार करने पर चर्चा के लिए किया गया है.शिविर के दुसरे दिन राहुल गाँधी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया. इस दौरान केंद्र में भाजपा की सरकार पर भी जमकर बरसे. केंद्र सरकार पर एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. राहुल गाँधी ने कहा कि उनके पास सीबीआई, ईडी, मीडिया, पुलिस, गुंडे और हर दिन के लिये नए-नए परिधान हैं. लेकिन वे चीजें बिल्कुल भी मायने नहीं रखतीं. उन्होंने महात्मा गाँधी को याद करते हुए कहा कि गुजरात हमें सिखाता है कि सत्य क्या है. क्या उनके पास कभी अच्छे कपड़े थे, ईडी या सीबीआई थी? नहीं, क्योंकि सत्य सदैव साधारण होता है.’
भाजपा ने कांग्रेस को जितना नुकसान पहुंचाया है, उससे ज्यादा गुजरात के लोगों को पहुंचाया है.’ गांधी यहां कार्यक्रम स्थल पर आने से पहले, उन्होंने यहां द्वारकाधीश मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा की.

