बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने उद्देश्य से बनी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लापरवाही की शिकायतें मिलती रही है. पर इस बार मामला गुमला के डुमरी स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का है. लापरवाही के कारण 28 छात्राएं बीमार पड़ गई. उनमें से दो की स्थिति गंभीर है.सभी बीमार छात्राओं को इलाज के लिए CHC भेजा गया है, जहाँ से दो की स्थिति गम्भीर जान सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बच्चियों के अनुसार रविवार रात उन्हें खाने में चावल, दाल और आलू-फूल गोभी की सब्जी मिली थी जिसमे से दवा की गंध आ रही थी. बच्चियों ने इसकी शिकायत भी की थी. घटना से अभिवावकों में रोष है. सांसद सुदर्शन भगत ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई करने होनी चाहिए.
डॉ. रोशन खलखो ने कहा की मामला फूड प्वाइजनिंग का ही लगता है. खाद्य पदार्थ जैसे सब्जियों में किसी तरह के कीटनाशक के छिड़काव होने से ऐसा मामला हो सकता है. हमने सात बच्चियों को भर्ती किया. उनमें से दो बच्चियों को गुमला रेफर किया गया है. साथ ही ओपीडी में भी हमने लगभग 20 बच्चियों को देखा दवा देकर विद्यालय में ही आराम करने की सलाह दी है.
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जीतवाहन सिंह व अन्य शिक्षा कर्मी सोमवार को कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे. उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की. पर विद्यालय की वार्डन सोमवार की सुबह ही मीटिंग के लिए गुमला रवाना हो गईं थी.

