झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड में दुष्कर्म करने वाले दो युवक पकडाए. एक को तो गाँव वालों ने खदेड़ कर पकड़ा दुसरे को पुलिस ने. पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर पुलिस कार्यवाई में जुटी है. इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी मुरगू गांव निवासी चंदन साहू (20 वर्ष) और बबलू खान (19 वर्ष) है.
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ सोमवार को धान कूटवाने गई थी. शाम को घर लौटते वक्त बाइक पर सवार दो युवकों ने नाबालिग को पकड़ लिया, जबकि उसकी सहेलियां किसी तरह भागकर गांव पहुंची. गांव पहुंचकर उन लड़कियों ने पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी.
उधर, सूचना मिलते ही मेडयाटोली के ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल आये. तब तक चंदन कुमार लड़की से दुष्कर्म कर चुका था और उसका सहयोगी बबलू खान दुष्कर्म करने की तैयारी कर रहा था. लेकिन, ग्रामीणों को देखकर दोनों मौके से भागने लगे. ग्रामीणों ने खदेड़कर बबलू को पकड़ लिया. इस बीच चंदन मौके से अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा.
बबलू को पकड़ने के बाद ग्रामीण उसे मेडयाटोली ले गये. जहां रात में एक बैठक कर मामले को 50 हजार में रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन, समय रहते किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. बैठक में ही थानेदार रवि होनहांगा पहुंचकर आरोपी युवक बबलू व पीड़िता को लेकर थाना ले आये. मंगलवार को लड़की का मेडिकल के बाद उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चंदन को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.
खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी भाग खड़ा हुआ. हालांकि पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया. पीड़िता की ओर से मंगलवार को दोनों युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है.

