BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

गुमला में लव जिहाद : नाम-धर्म छिपा कर युवक ने पहले की दोस्ती फिर बनाये सम्बन्ध, भेद खुला तो लड़की पहुंची थाने, मामला कराया दर्ज

by bnnbharat.com
January 28, 2022
in समाचार
गुमला में लव जिहाद : नाम-धर्म छिपा कर युवक ने पहले की दोस्ती फिर बनाये सम्बन्ध, भेद खुला तो लड़की पहुंची थाने, मामला कराया दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला जिला के सिसई प्रखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है. युवती ने सिसई थाना क्षेत्र के भरनो प्रखण्ड में स्थित भड़गांव के असलम मियां पर अपनी जाति, धर्म,और नाम छिपाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है.सिसई थाने में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.
युवती ने असलम पर धोखा देने का आरोप लगाया. कहा कि असलम मियां ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया. फिर उससे शारीरिक संबध बनाये.साथ ही शादी करने का वादा भी किया लेकिन ऐन वक्त पर शादी से मुकर गया. युवक के शादी से इनकार करने पर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ सिसई थाने में FIR दर्ज करवाई है.पुलिस के मुताबिक युवती के लिखित आवेदन के आधार पर  जांच पड़ताल जारी है.

युवती ने असलम मियां के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर,जाति, नाम और धर्म बदलकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं. प्राथमिकी में कहा गया है कि दिसम्बर 2020 में युवती के गांव में जतरा(मेला) लगा हुआ था,इसी दौरान आरोपी ने खुद को सोनू साहू नाम बताकर युवती से दोस्ती की.फिर युवती से मोबाइल नंबर ले लिया.फोन नंबर लेने के बाद आरोपी युवती से लगातार बातचीत करता रहा.

जून 2021 में आरोपी युवती को अपने घर भड़गांव ले गया.जहां तीन दिन तक उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसी बीच युवती को पता चला कि जिस युवक ने अपना नाम सोनू साहू बताया था, दरअसल उसका असली नाम असलम मियां है. ये जानने के बाद युवती ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन वो  शादी से इनकार करने लगा.

सिसई के थाना प्रभारी रवि होनहागा ने बताया कि मामले जांच की जा रही है और इसके बाद ही कार्रवाई भी होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रिकेट: रणजी ट्रॉफी को ले BCCI ने किया एलान, दो चरणों में होंगे टूर्नामेंट

Next Post

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने की कानून व्यवस्था पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, रांची के मोरहाबादी में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी पर जताई चिंता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d