झारखण्ड के सुदूर इलाकों मे चलने वाले एकल विद्यालयों के आचार्यों का प्रशिक्षण रविवार को वाल्मीकि आश्रम पुग्गु गुमला में प्रारम्भ हुआ. तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण का आयोजन वनवासी कल्याण केंद्र गुमला के तत्वधान में किया गया. प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन जिला समिति व नगर समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती, भारत माता एवं भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. वर्ग में रायडीह प्रखंड के वीरकेरा संच, गुमला के आंजन संच से 24 आचार्य उपस्थित हुए है. इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के प्रांतीय मंत्री पुनीत लाल, जिला समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप निलेश, संरक्षक शशि रंजन अखौरी, राकेश आनंद, नगर समिति के नवल साबू, अमित महेश्वरी, राजेश लोहानी, शंकर लाल जाजोदिया, विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हरि किशोर शाही , हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, छात्रावास समिति के गोविंद गोप, मुखिया बुद्धू टोप्पो, दिनेश चंद्र पहान, मंगरा उरांव, अजय साहू, जिला सचिव गोपाल कुमार,, जयराम इंद्वार, एकल विद्यालय योजना के प्रांत सह योजना प्रमुख कामेश्वर साहू, प्रांत महिला प्रमुख ललिता कुमारी ,केंद्र प्रमुख नरेश जी, जिला संगठन मंत्री अंगनू उरांव, संच प्रमुख बिरजू नागेसिया, छोटेया महतो , गणेश सिंह, रामसेवक सिंह ,हेमंत कुमार सिंह सहित आचार्य आचार्य उपस्थित थे.

