गुरुग्राम : गुरुग्राम में चिंटल्स पैराडिसो हाउसिंग सोसाइटी में एक अपार्टमेंट के गिरने से दो महिलाओं की मौत का मामला टूल पकड़ता जा रहा है. सोसायटी रहने वाले लोगों ने बिल्डिर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोसायटी के लोग दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने ऑडिट का विरोध किया है. वे चाहती हैं कि बिल्डर को गिरफ्तार कर सीबीआई जांच करवाई जाए.
इधर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को कार्यवाई करनी पड़ी. पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार एकता भारद्वाज के पति राजेश भारद्वाज का बयान दर्ज करने के बाद बजघेड़ा पुलिस ने एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (2) (गैर इरादतन हत्या) को जोड़ दी है। इससे पहले, आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. लेकिन अब गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है.
भूख हड़ताल कर रहे सोसायटी के लोगों का कहना कि वह सोसायटी स्ट्रक्चर के ऑडिट के लिए कार्यप्रणाली को नहीं मानते हैं. उनका कहना है कि बिल्डर चिंटल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड और उसके सहयोगी प्रभावशाली लोग हैं और वे इस मामले में अपने प्रभाव का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में इस मामले की सीबीआई जांच होनी ही चाहिए.

