सिक्खों के गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस मौके पर एक स्मृति सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा. सरकार की ओर से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए लाल किले में 400 ‘रागी’ सिख संगीतकार शबद कीर्तन करेंगे. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के साथ मिलकर संस्कृति मंत्रालय इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाला है. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, बड़ी हस्तियां और विदेशों से भी लोग शामिल होने वाले है.

