रांची. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्र पर ही ली जाएगी. परीक्षा को लेकर जैक ने पूर्व में जिलों को केंद्र निर्धारण के लिए कहा था. ऐसे में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. अब दोनों ही परीक्षा गृह केंद्र पर नहीं होगी. यह सहमति गुरुवार को जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बीच हुई बैठक में बनी.

