नई दिल्ली.गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है. इस 3 सदस्यीय समिति का नेतृत्व सुधीर कुमार सक्सेना, सचिव (सुरक्षा), कैबिनेट सचिवालय करेंगे. इसमें बलबीर सिंह, संयुक्त निदेशक, आईबी और एस सुरेश, आईजी, एसपीजी शामिल होंगे. समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है.
वहीं सुरक्षा उल्लंघन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पंजाब में बीते दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. इस मामले में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं, गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है. देश की न्याय व्यवस्था सभी को न्याय देती है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है. मंत्रालय मामले से जुड़ी हर जानकारी जुटा रहा है. इसके बाद बड़े और कड़े फैसले लिए जाएंगे.

