BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोड्डा में मोब लिंचिंग की घटना में 4 को उम्र कैद, भैंसा चोरी के आरोप में दो लोगों की हुई थी हत्या

by bnnbharat.com
February 3, 2022
in गोड्डा, झारखंड, बड़ी ख़बरें, समाचार
गोड्डा में मोब लिंचिंग की घटना में 4 को उम्र कैद, भैंसा चोरी के आरोप में दो लोगों की हुई थी हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा देवदांड के बनकट्टी गाँव में हुए मोब लिंचिंग की घटना के आरोपियों को दोषी पाया गया. प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने चार आरोपितों को उम्र कैद की सजा सुनायी है. इन चारों पर भीड़ के साथ मिलकर 13 जून, 2018 को चिराउद्दीन अंसारी उर्फ चनकु एवं मुर्तजा अंसारी को भैंसा चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप था. मृतक चिराउद्दीन अंसारी उर्फ चनकु के पुत्र इमरान अंसारी ने अपने पिता एवं मुर्तजा अंसारी की हत्या को लेकर देवदांड़ थाना में सभी चारों सजावार आरोपित सहित 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सजा पाने वालों में ग्राम ढुल्लू निवासी मुंशी मुर्मू, पिपरजोरियो निवासी किशन राय, बनकट्टी निवासी कालेश्वर सोरेन व जोहन किस्कू हैं

 

देवदांड़ थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, इमरान अंसारी को सूचना मिली थी कि दो आदमी को भैंसा के साथ ग्राम बनकट्टी में पकड़ कर रखा गया है तथा उनके साथ मारपीट की जा रही है. अपने गांव तालझारी के अन्य ग्रामीणों के साथ जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो दोनों आरोपितों को मार खाते देखा. दोनों की पहचान पिता चिराउद्दीन एवं बांझी गांव के मुर्तजा अंसारी के रूप में की. जब इमरान ने इन लोगों को मारने से मना किया, तो भीड़ ने मारने के लिए इन लोगों को खदेड़ा. 100 अज्ञात भीड़ एवं चारों सजावार आरोपियों ने मिलकर साइकिल से बांध कर दोनों को बनकट्टी से ढुल्लू ले गये. वहां भी दोनों को पीटा गया. जिससे दोनों की मौत हो गयी. दोनों मृतक पर भैंसा चोरी करने का आरोप था.

 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान के क्रम में चारों आरोपितों के खिलाफ मामले को सत्य पाया एवं अनुसंधानकर्ता द्वारा 31 अगस्त, 2018 को आरोप पत्र समर्पित किया गया. न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने के बाद मामला सत्र वाद 23/2019 में तब्दील हुआ. सत्र न्यायालय में 28 फरवरी, 2019 को फैसला सुनाया था. आरोपियों ने इससे इंकार करते हुए वाद विचारण का दावा किया था.

 

अभियोजन पक्ष द्वारा 10 गवाहों की गवाही दिलायी गयी. जिसका बचाव पक्ष ने प्रति परीक्षण किया. अभिलेख में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने चारों आरोपितों को दोषी पाकर सजा सुनायी. न्यायालय ने चारों आरोपितों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. इसके अतिरिक्त न्यायालय द्वारा जुर्माना भी लगाया गया. जुर्माना नहीं भरने पर आरोपितों को अतिरिक्त सजा काटने का भी निर्णय न्यायालय ने दिया है. सभी सजाएं साथ-साथ चलाने के आदेश के साथ निर्णय की मुफ्त प्रति चारों दोषियों को दे दी गयी है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सहारा इंडिया से मैच्यूरिटी के बाद भी नहीं मिल रहा पैसा, जानिए क्या है वजह, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Next Post

बिहार : शराब की छापामारी करने गई एंटी लीकर टास्क फोर्स पर पत्थरबाजी में इंस्पेक्टर समेत 4 जवान घायल, शराब नौसादर के साथ 6 गिरफ्तार

Next Post
बिहार : शराब की छापामारी करने गई एंटी लीकर टास्क फोर्स पर पत्थरबाजी में इंस्पेक्टर समेत 4 जवान घायल, शराब नौसादर के साथ 6 गिरफ्तार

बिहार : शराब की छापामारी करने गई एंटी लीकर टास्क फोर्स पर पत्थरबाजी में इंस्पेक्टर समेत 4 जवान घायल, शराब नौसादर के साथ 6 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d