BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोड्डा से पोड़ैयाहाट के लिए 120 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ी ट्रेन

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
गोड्डा से पोड़ैयाहाट के लिए 120 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड के गोड्डा जिला मुख्यालय तक शुक्रवार को कमीशन ऑफ रेल सेफ्टी (सीएसआर) की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इसी के साथ गोड्डा से रेल परिचालन को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। लंबे इंतजार के बाद गोड्डा से रेल परिचालन का सपना पूरा होता दिख रहा है। आज निर्धारित समय के अनुसार, पूर्व रेलवे अंतर्गत मालदा डिवीजन की ओर से गोड्डा-पोड़ैयाहाट नई रेल लाइन का सीआरएस का काम पूरा कर लिया गया। रेल अधिकारियों ने सीआरएस को पूरी तरह सफल बताया। जल्द ही इसकी रिपोर्ट विभाग को दी जाएगी.

सीआरएस के बाद गोड्डा-पोड़ैयाहाट-हंसडीहा रेलखंड पर यात्री ट्रेन परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। आने वाले समय कौन-कौन सी ट्रेनें गोड्डा से खुलेंगी, यह भी जल्द ही तय हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि 31 मार्च और अप्रैल के पहले सप्ताह से यहां से ट्रेन चलने लगेगी.

इससे पहले शुक्रवार को सुबह 9 बजे से सीआरएस की टीम में रेल संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी, पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन के डीआरएम यतींद्र कुमार सहित टीम के सदस्य इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन से पोड़ैयाहाट पहुंचे। जहां उनके साथ मुख्य अभियंता पूर्व रेलवे राजीव कुमार गुप्ता सहित आलाधिकारी, अभियंता व कर्मी की टीम ने ट्राली से पोड़ैयाहाट से गोड्डा तक पूरे रेलवे ट्रैक, रेल पटरी सुरक्षा, बने पुल सहित अन्य चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया.

पोड़ैयाहाट से गोड्डा रेलवे स्टेशन तक करीब छह घंटा तक सीआरएस का काम चला। इसके बाद तीन बज कर 10 मिनट पर इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन गोड्डा पहुंची। इसके बाद 12 बोगियों वाली ट्रेन 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पोड़ैयाहाट के लिए रवाना हो गई। जहां अंतिम बोगी में रेल संरक्षा आयुक्त एआर चौधरी, डीआरएम यतींद्र कुमार, मुख्य अभियंता राजीव गुप्ता साथ थे। स्पेशल ट्रेन खुलने की घोषणा माइक से की गई, जहां हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन रवाना हो गई।
वहीं दूसरी ओर सीआरएस को लेकर सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जहां भागलपुर से रेल से सहायक समादेष्टा पुष्कर कुमार पुलिस निरीक्षण अनिल कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक गिरीश मिश्रा, फरीद अहमद सहित आरपीएफ के जवान तैनात थे। जबकि जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदर पुलिस निरीक्षक किस्टोफर बेंजीन मुर्मू, मुफस्सिल थाना प्रभारी जेके जायसवाल, नगर पुलिस थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन सहित जिला बल के जवान के शामिल थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोयला व्यवसायी की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

Next Post

अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्ति रद करने के खिलाफ सरकार ने दाखिल की अपील

Next Post
अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्ति रद करने के खिलाफ सरकार ने दाखिल की अपील

अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्ति रद करने के खिलाफ सरकार ने दाखिल की अपील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d