BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले को नाकाम करने वाले सिपाहियों को मिलेगा 5 लाख का इनाम, CM योगी ने किया ऐलान-

by bnnbharat.com
April 5, 2022
in उत्तर प्रदेश
गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले को नाकाम करने वाले सिपाहियों को मिलेगा 5 लाख का इनाम, CM योगी ने किया ऐलान-
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाथ में बांका लेकर एक युवक ने ना सिर्फ मंदिर में घुसने की कोशिश की बल्कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला भी कर दिया. इस पूरे मामले में घायल पुलिसकर्मियों की बहादुरी देखने को मिली है. जिसके बाद अब सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले को नाकाम करने वाले तीनो पुलिस कर्मियों को 5 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की है. इसकी जानकारी ACS अवनीश अवस्थी और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी है.

सिपाहियों को किया जाएगा सम्मानित
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर मामले में ACS अवनीश अवस्थी और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस करके कई बातों का खुलासा किया है. इसके साथ ही दोनों ने पुलिसकर्मियों को सीएम द्वारा सिपाहियों को सम्मानित करने की बात भी कही है. उन्होनें कहा कि, ”स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती थी, पर इसे समय पर काबू पा लिया गया. अब यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ मामले की जांच करेगी. इस घटना में आरोपी को पकड़ने वाले पीएसी के सिपाहियों को सीएम द्वारा घोषित 5 लाख रुपये दिए जाएंगे.”
ये था मामला
बता दें कि, रविवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे. शाम 7 बजे के करीब गोरखनाथ मंदिर के दक्षिणी गेट पर संदिग्‍ध पहुंचा और दक्षिणी गेट पर तैनात पीएसी 20वीं बटालियन आजमगढ़ के सिपाही गोपाल कुमार गौड़ की एसएलआर राइफल छीनने की कोशिश करने लगा. जब तक गोपाल संभलते एक संदिग्‍ध ने कमर में छिपाकर रखे धारदार हथियार (बांकी) से उन पर हमला कर दिया. इस बीच उसे पकड़ने की कोशिश करने वाले जवान अनिल कुमार पासवान को भी उसने हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद संदिग्‍ध ने एक धार्मिक नारा लगाते हुए मंदिर के अंदर प्रवेश करने लगा. साइकिल स्‍टैंड के पास तैनात पिकेट में तैनात पीएसी के बहादुर जवान अनुराग ने लोगों की मदद से उसे दबोच लिया. इस मामले में हमलावर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. हमलावर के खिलाफ 307 और 7 सीएलए एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चैत्र नवरात्री:- चौथे दिन मां दुर्गा के ‘कुष्मांडा’ स्वरूप की होती है पूजा

Next Post

श्रीनगर के लिए 131 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च का महीना

Next Post
श्रीनगर के लिए 131 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च का महीना

श्रीनगर के लिए 131 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च का महीना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d