गोरखपुर:- हाल ही में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में वास्तव को यह नियुक्ति मिली है. वास्तव ने वर्ष 1991 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी ई) की डिग्री हासिल की थी. स्नातक करने के उपरांत वास्तव का चयन प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था.
वे 1995 बैच के AGMUT कैडर के आई पी एस अधिकारी हैं. मिजोरम का पुलिस महानिदेशक बनाए जाने के पूर्व वे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे. इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी), संयुक्त आयुक्त (लाइसेंसिंग) सहित इंटेलिजेंस ब्यूरो, एवं ओ एन जी सी (प्रतिनियुक्ति पर) में भी सेवाएं दी हैं. वास्तव की पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्ति पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं पुरातन छात्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है.

