गोवा.अरविंद केजरीवाल इन दिनों गोवा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गोवा आये हुए हैं. यहां पर उन्होंने आज एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को दो चीजों की शपथ दिलाई है. अरविंद केजरीवाल ने कहा गोवा की राजनीति में आज एक इंपॉर्टेंट दिन है.
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गोवा की राजनीति में दो प्रॉब्लम हैं. पहला सबसे ज्यादा करप्शन है. दूसरी प्रॉब्लम है जीतने के बाद लोग अपने दल बदल लेते हैं. दल बदलने वाले लोग, लोगों का विश्वास तोड़ते हैं. हमारे सभी उम्मीदवारों ने एक एफिडेविट साइन किया है और जिसमें कसम खा रहे हैं कि जीते तो हम ईमानदारी से काम करेंगे. रिश्वत नहीं लेंगे, भ्रष्टाचार नहीं करेंगे और हम आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे.

