अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े रईस बन गये हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति 90.1 अरब डॉलर पहुंच गयी है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं. एशिया में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है.

