दुमका : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के एक क्लर्क का शव दुमका नगरपालिका चौक से डंगालपाड़ा जाने वाली सड़क पर स्थित शिव मंदिर के समीप पड़ा मिला. मृतक क्लर्क के सिर और चेहरे पर खून बिखरा हुआ था. अनुमान लगाया जा रहा है की हत्या करने के बाद शव को वहां फेंक दिया गया हो. मृतक की पहचान दीप के रूप में हुई है जो हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीप कुमार श्रीवास्तव बताया जा रहा है। दीप श्रीवास्तव का शव उसके किराए के घर के पास से बरामद किया गया। घटना दुमका के नगर थाना इलाके के डंगालपाड़ा मुहल्ले की है। नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक दीप श्रीवास्तव रांची के रातू रोड का निवासी थे। वे दुमका शहर के डंगालपाड़ा मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे।
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता उदय कुमार सिंह ने बताया कि दीप श्रीवास्तव दो सालों से दुमका में काम कर रहे थे। वे मूल रूप से रांची के रहने वाले थे। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सोमवार की शाम छर बजे तक दीप कार्यालय में मौजूद थे। एक जेई की विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय में किया गया था। विदाई समारोह के बाद वे घर के लिए निकल गये थे।
क्लर्क दीप श्रीवास्तव की हत्या को लेकर सवाल उठने लगे गई. दरअसल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग में 3 माह पहले 1.42 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। इस मामले में विभाग के रोकड़पाल सहित दो कर्मचारी कर्मचारी जेल भेजे जा चुके हैं। अब इसी कार्यालय के एक क्लर्क दीप कुमार श्रीवास्तव की हत्या हो जाने से यह सवाल उठ रहा है कि कहीं 1.42 करोड़ के हेराफेरी एवं गबन प्रकरण में तो दीप की हत्या नहीं हो गई। दीप की हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता उदय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
दुमका नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा है कि पुलिस सभी संभावनाओं को देखते हुए जांच कर रही है। पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य संकलन में जुट गयी है।


