छोटे भाई के पास घर की कमान बड़े भाई को रास नहीं आई. घर पर छोटे भाई का कंट्रोल से खिन्न बड़े भाई ने अपने साला और उसके दोस्त के साथ हत्या कर दी. मामला धनबाद के पुटकी का है. धनबाद पुलिस ने मामले में हत्यारे भाई, उसका साला और दोस्त सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं.
हत्याकांड का उद्भेदन के बाद धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मुन्ना के पिता की मृत्यु होने के बाद उसकी मां को नौकरी मिली थी. मां को मिलने वाला वेतन मुन्ना के हाथ में जाता था. मतलब मुन्ना ही खर्च करता था और घर चलाता था. हाल ही में उसके बड़े भाई दीपक की शादी हुई थी. दीपक को उसके ससुराल से अच्छा खासा रुपया मिला था, उसपे भी मुन्ना का ही कंट्रोल था. इन बातों को लेकर पूर्व में दीपक के ससुराल वालों की उपस्थिति में घर में पंचायती भी हुई थी. उसके बड़े भाई दीपक ने प्लान कर मुन्ना को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी.

