BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चंडीगढ़ निगम चुनाव केजरीवाल ने बताया बदलाव का संकेत, सिसोदिया बोले- दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी दिखेगा असर

by bnnbharat.com
December 28, 2021
in समाचार
चंडीगढ़ निगम चुनाव केजरीवाल ने बताया बदलाव का संकेत, सिसोदिया बोले- दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी दिखेगा असर
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले चंड़ीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की राजनीति में बदलाव का संकेत माना है. जबकि उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि विकल्प होने पर लोग ‘ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति’ को मौका देना चाहते हैं. उधर, पार्टी का कहना है कि चंडीगढ़ से चली बदलाव की हवा दिल्ली के एमसीडी और पंजाब के विधान सभा चुनावों पर गहरा असर डालेगी.

 

इससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान आप में अपनी पूरी ताकत लगाई थी. अरविंद केजरीवाल ने भी 19 दिसंबर को चंडीगढ़ में एक चुनावी सभा की थी. सोमवार को आए नतीजों में आप ने 14 वार्डों में जीत हासिल की है. यहां तक कि चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर को आप ने करारी शिकस्त दी है. नतीजे आने के बाद आप के दिल्ली स्थित कार्यालय में जश्न मनाया गया. ढोल-नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर झूमे और खुशी का इजहार किए. इस मौके पर आप समर्थकों ने कहा कि अब पंजाब चुनाव की बारी है. इसमें भी आप को जीत हासिल होगी.

 

वहीं, निगम चुनाव पर खुशी जाहिर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है. वहां के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है. इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है. दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने अरविंद केजरीवाल की राजनीति में और उनके नेतृत्व में भरोसा जताया है. यह जीत संकेत है कि अगर विकल्प हो, तो लोग ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति को मौका देना चाहते हैं.

 

सोशल मीडिया पर दिल्ली नगर निगम चुनाव भी सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर अगले कुछ महीने में होने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस संबंध में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक का कहना है कि चंडीगढ़ नगर निगम से चली जीत की यह लहर दिल्ली नगर निगम तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता एमसीडी में बैठी भाजपा के भ्रष्टचार से परेशान हो चुकी है. अब दिल्ली की जनता एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहती है और इस बार के चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेंकेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ डॉक्टरों के समर्थन में उतरे राहुल-प्रियंका, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Next Post

आज से तीन दिनी दौरे पर लखनऊ आ रहा चुनाव आयोग, प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Next Post

आज से तीन दिनी दौरे पर लखनऊ आ रहा चुनाव आयोग, प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक दलों के साथ बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d