BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चक्रवाती तूफान ‘असनी’ के रविवार या सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट तक पहुंचेगा

by bnnbharat.com
March 20, 2022
in समाचार
चक्रवाती तूफान ‘असनी’ के रविवार या सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट तक पहुंचेगा
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (imd) की वेबसाइट के अनुसार, बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के 21 मार्च के आसपास चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इसे देखते हुए प्रशासन द्वीपसमूह में स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रहा है, जिसमें निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शामिल है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण ने बैठक में प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि निकाले गए लोगों को आश्रय देने के लिए बनाए गए अस्थायी शिविरों में भोजन, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो. नारायण ने निर्देश दिया कि खराब मौसम को देखते हुए नौ-परिवहन सेवाओं को तुरंत स्थगित कर दिया जाए. साथ ही मछली पकड़ने वाली किसी भी नाव को समुद्र में जाने की इजाजत नहीं दी जाए. उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से लोगों के बीच इस संबंध में जागरूकता फैलाने को कहा.

 

मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 20 मार्च को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है. विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और केंद्र शासित प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने सभी मछुआरों को अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह भी दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा के क्षेत्र में भारत की गौरवशाली परंपरा को बहाल करने की जरूरत- उपराष्ट्रपति

Next Post

यूक्रेन की मदद के लिए अब तुर्की को मना रहा अमेरिका

Next Post
यूक्रेन की मदद के लिए अब तुर्की को मना रहा अमेरिका

यूक्रेन की मदद के लिए अब तुर्की को मना रहा अमेरिका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d