BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ नाम किसने दिया, कैसे होता है तूफान का नामांकरण जानिए

by bnnbharat.com
May 17, 2021
in क्या आप जानते हैं ?, समाचार
चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ नाम किसने दिया, कैसे होता है तूफान का नामांकरण जानिए
Share on FacebookShare on Twitter

लक्षद्वीप,गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटका समेत 7 राज्यों में ताऊ ते चक्रवात का असर पड़ेगा. मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. 2021 में आने वाले इस पहले चक्रवात को ‘ताऊ ते’ नाम दिया गया है. इसका असर अगले तीन से चार दिन तक रहेगा.

इस चक्रवात काे ताऊ ते नाम किसने दिया और इसका क्या मतलब होता है? तूफान का नामांकरण कैसे होता है? ताऊ ते कब-कहां पहुंचेगा? आइए जानते हैं…

‘ताऊ ते’ नाम किसने दिया और इसका क्या मतलब होता है?

ताऊ ते का मतलब होता है ‘गेको’ जो बर्मी भाषा में एक हिंसक छिपकली की प्रजाति है। इस बार चक्रवात को ये नाम म्यांमार ने दिया है।

चक्रवात का नामांकरण क्षेत्र के देशों द्वारा रोटेशन के आधार पर दिए जाते हैं। एशिया पैसिफिक क्षेत्र में 13 देश शामिल हैं जो इन चक्रवातों का नाम तय करते हैं।

इन देशों में भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, मालदीव, ओमान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं।

ताऊ ते कब-कहां पहुंचेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई को गुजरात के तट पर इसके पहुंचने का अनुमान है। 18 मई की दोपहर या शाम तक ये चक्रवात पोरबंदर और नालिया से गुजर सकता है। अगले चार दिन तक इसका असर देश के कई राज्यों में दिखाई देगा।

चक्रवात का असर पश्चिमी राजस्थान पर भी पड़ेगा। इसके चलते 18 और 19 मई को पश्चिम राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग 24 घंटे के भीतर 64.5 मिलीमीटर से लेकर 115.5 मिलीमीटर तक की बारिश को भारी, वहीं 115.6 मिलीमीटर से लेकर 204.4 मिलीमीटर तक बारिश को बहुत भारी बारिश कहता है।

चक्रवात के असर वाले इलाकों में आज 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, कल और 18 मई को कई जगहों पर 150 से 175 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व दूरसंचार दिवस: World Telecom Day जानिए क्या है इस वर्ष का थीम

Next Post

ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस और व्हाइट फंगस

Next Post
ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस और व्हाइट फंगस

ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस और व्हाइट फंगस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d