BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चाईबासा के मुफस्सिल थाने पर हमले का मास्टर माइंड सीआरपीएफ जवान, दरजों भर नामजद, जवान सहित तीन गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 25, 2022
in चाईबासा, झारखंड, समाचार
चाईबासा के मुफस्सिल थाने पर  हमले का मास्टर माइंड सीआरपीएफ जवान, दरजों भर नामजद, जवान सहित तीन गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा के मुफस्सिल थाने पर रविवार को हुए हमले का मास्टर माइंड सीआरपीएफ जवान निकला. पुलिस ने छापामारी कर सीआरपीएफ के जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार जवान अजय पाड़ेया लातेहार में पदस्थापित है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। अन्य गिरफ्तार लोगों में लादूबासा के लादू बारी और बड़ा चिरू के विकास बानरा शामिल हैं।

बताते चले कि चाईबासा में मुफ्फसिल थाना में कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट के समर्थकों ने जिन गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के लिए हमला किया था, उनमें से एक आरोपी अजय पाड़ेया सीआरपीएफ जवान है। वह लादुराबासा का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक वह पहले से इस संगठन से जुड़ा हुआ था और उसे कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट का कोल्हान सुरक्षा गोमके (प्रमुख) बनाया गया था। उसने कोल्हान सुरक्षा गोमके के रूप में 17 नवंबर 2021 को झारखंड के राज्यपाल को एक पत्र भी लिखा था।

मुख्य अभियुक्त अजय पाड़ेया ने पुलिस को बताया कि कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट के मास्टरमाइंड आनंद चातर ने काफी पैसे देने की बात कही थी। लोभ में आकर वह इन गतिविधियों में शामिल हो गया। एक लाख रुपये के वेतन के लालच में आकर कोल्हान पुलिस का फॉर्म भरा था। उसे डीएसपी का रैंक दिया गया है।

थाना पर हमला के मामले में माईती देवगम, मानकी आल्डा, कुदराय देवगम, सूरजा देवगम, लक्ष्मण देवगम, सीनु गोडसोरा, विजय हाईबुरू, मानसिंह बरदा, सुदर्शन कुंकल, रोबिन देवगम,बिभुषण चातर, गणेश गुईया, डोबरो हेस्सा, बुधराम आल्डा, बबलू उरांव, साधुचरण प्रिया, सुरेंद्र प्रिया शामिल हैं। सभी पर भादवि की धारा 147, 148,149,188, 323, 324, 325, 337, 338, 307, 353 व 427 के तहत केस दर्ज हुआ।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM हेमंत सोरेन ने किया दस जिलों में 14 राइस मिलों का शिलान्यास, किसानों को धान की उचित मिल दिलाना है उद्देश्य

Next Post

बड़ी ख़बरें…..

Next Post
दोपहर की बड़ी ख़बरें……

बड़ी ख़बरें.....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d