BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चारा घोटाला में 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट में बहस पूरी, 15 फरवरी को फैसला, बढ़ सकती है लालू प्रसाद की मुश्किलें

by bnnbharat.com
January 29, 2022
in समाचार
चारा घोटाला में 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट में बहस पूरी, 15 फरवरी को फैसला, बढ़ सकती है लालू प्रसाद की मुश्किलें
Share on FacebookShare on Twitter

डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सीबीआई की विशेष अदालत में डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में आज शनिवार को बहस पूरी हो गई. कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.  सीबीआई कोर्ट इस मामले में 15 फरवरी को फैसला सुनायेगा. बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 101 आरोपी हैं. लालू प्रसाद फिलहाल जमानत पर हैं. डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी.

चारा घोटाले के इस मामले में डोरंडा कोषागार से 1990 से 1995 के बीच 139. 35 करोड़ की अवैध निकासी की गयी थी. इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तत्कालीन लोक लेखा समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, पूर्व विधायक डॉ आरके राणा, पशुपालन विभाग के अधिकारी फूलचंद सिंह, वित्त सचिव बेक जूलियस, संयुक्त सचिव केएम प्रसाद सहित कई अधिकारी व आपूर्तिकर्ता को आरोपी बनाया गया था.

 

चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव से जुड़े झारखंड में कुल पांच मामले हैं. इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है. लालू को पहले ही चाईबासा के दो मामले, देवघर व दुमका से जुड़े चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. वे फिलहाल जमानत पर हैं. अब चारा घोटाले के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. 15 फरवरी को अदालत फैसला सुनायेगी. इससे एक बार फिर लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया” पीएमओ को पत्र लिख मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा ने किया प्राथमिक कक्षाओं को खुलवाने का आग्रह

Next Post

कश्मीर अनंतनाग में आतंकियों ने की गोलीबारी, हमले में हैड कांस्टेबल हुए शहीद

Next Post
कश्मीर अनंतनाग में आतंकियों ने की गोलीबारी, हमले में हैड कांस्टेबल हुए शहीद

कश्मीर अनंतनाग में आतंकियों ने की गोलीबारी, हमले में हैड कांस्टेबल हुए शहीद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d