कोरोना महामारी की तीसरी लहर का भारत में उतना प्रभाव नही रहा. तीसरी लहर चली गयी पर महामारी की आशंका अभी खत्म नही हुई है. दुनिया के कई देशों में कोरोना फिर से भयावह तरीके से सामने आया है. चीन में कोरोना विस्फोट का ग्राफ तेजी से भाग रहा है. चीन ने 90 लाख की आबादी वाले चांगचुन शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया है. पिछले दो दिनों में साउथ कोरिया में लगातार 3,50,000 से ज्यादा नंबर रिकॉर्ड किए गए हैं. जर्मनी में 2 लाख से ज्यादा और वियतनाम में तकरीबन 2 लाख मरीज के आंकड़े सामने आये है.
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दर्जन भर से अधिक राज्यों में 1369 कोरोना केस थे. चीन के सख्त नियमों के तहत किसी भी समुदाय में दो या अधिक केस मिलने पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते हुए लॉक डाउन लगा दिया जाता है. आदेश के तहत कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए लोगों को घर पर रहना होगा. इस दौरान तीन दौर की सामूहिक टेस्टिंग की जाएगी जबकि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यापार बंद रहेंगे. परिवहन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

